झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

छठ पर्व को लेकर साहिबगंज नगर परिषद का सख्त आदेश, 16 नवंबर तक मटन-चिकन और मछली की दुकानें बंद

कसाईखाना और वधशाला के संचालन पर भी रोक, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नगरपालिका एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

Views: 5
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

रिपोर्ट : सोनू कुमार,

साहिबगंज : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर साहिबगंज नगर परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। पर्व की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में 16 नवंबर तक मटन, चिकन और मछली की दुकानों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान कसाईखाना और वधशाला भी पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रतिबंधित अवधि में इन खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पर भी रोक रहेगी।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 16 नवंबर तक नगर परिषद क्षेत्र में मटन, चिकन और मछली की कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी। इसके अलावा कसाईखाना और वधशाला का संचालन भी पूरी तरह बंद रखना अनिवार्य होगा।

छठ पर्व को लेकर साहिबगंज नगर परिषद का सख्त आदेश, 16 नवंबर तक मटन-चिकन और मछली की दुकानें बंद

उन्होंने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन कर दुकान खोलने अथवा प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ नगरपालिका एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button