स्थानीय समाचार
रक्षाबंधन में भद्रा का साया,दोपहर 01:33 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक राखी बांध सकेंगी बहनें


राँची :–19 अगस्त को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त 03:04 बजे से हो रही है और रात्रि में 11:55 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा के आरंभ के साथ ही भद्रा काल शुरू है। कुछ पंचागों के अनुसार भद्रा सुबह 05:53 बजे से शुरु होगी और दोपहर 01:32 बजे तक रहेगी। भद्रा समाप्ति के बाद दोपहर 01:33 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक बहनें, भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकती हैं। रक्षाबंधन पर तीन शुभ योग भी हैं, जिसमें शोभन योग पूरे दिन रहेगा। रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:53 बजे से सुबह 8:10 बजे तक रहेगा। इस अवधि में नित्य पूजन पाठ आदि किया जा सकता है।रक्षाबंधन में भद्रा का साया हो, तो राखी बांधना उचित नहीं माना जाता है। इसलिए रक्षासूत्र भद्रा समाप्ति के बाद होगा।
![]()




