पाकुड़
Trending

राजमहल के टिक्काटोला में गोलीबारी, 16 वर्षीय किशोरी के पैर में लगी गोली

शाम 7:30 बजे तीन-चार अज्ञात हमलावरों ने परिवार को बनाया निशाना, घटनास्थल से एक खोखा बरामद; राजमहल और तालझारी पुलिस जांच में जुटी

Views: 31
0 0
Read Time:3 Minute, 47 Second
  • शाम 7:30 बजे टिक्काटोला में गोलियों की गूंज से दहला गांव, परिवार को निशाना बनाकर किया हमला; घटनास्थल से खोखा बरामद।

रिपोर्ट राहुल कुमार,

राजमहल। साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलहाट के टिक्काटोला गांव में गुरुवार की शाम गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई। शाम करीब 7:30 बजे तीन-चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात हमलावर एक घर के छप्पर पर चढ़ गए और वहां से परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इस घटना में केदार मंडल की 16 वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी के पैर में गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

छप्पर पर चढ़े हमलावर,परिवार पर बरसाई गोली

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे टिक्काटोला निवासी केदार मंडल के घर पर तीन-चार अज्ञात युवक पहुंचे। इसके बाद वे घर के छप्पर पर चढ़ गये और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इसी दौरान केदार मंडल की 16 वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी गोली लगने से घायल हो गई। किशोरी के पैर में गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले हमलावर फरार हो चुके थे।

गोलियों की आवाज से सहमा गांव, घायल किशोरी अस्पताल में भर्ती

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल गौरी कुमारी को तत्काल राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है और पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

राजमहल के टिक्काटोला में गोलीबारी, 16 वर्षीय किशोरी के पैर में लगी गोली

दो थानों की पुलिस पहुंची, घटनास्थल से मिला खोखा

गोलीबारी की सूचना मिलते ही राजमहल और तालझारी थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। राजमहल थाना के एसआइ महादेव उरांव ने बताया कि घटना में एक गोली चलाई गई है, जिससे एक किशोरी घायल हुई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हमले की वजह अब भी रहस्य, हमलावरों की तलाश

घर के छप्पर पर चढ़कर परिवार को निशाना बनाने की इस दुस्साहसिक वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आखिर बदमाशों ने केदार मंडल के परिवार पर हमला क्यों किया? गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई दूसरी वजह? फिलहाल इन सवालों का जवाब नहीं मिल पाया है। पुलिस हमलावरों की पहचान, घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button