पाकुड़
Trending

हिरणपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन,दीपक साहा लगातार पांचवीं बार बने अध्यक्ष

तीन दिनों तक डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम

Views: 10
0 0
Read Time:4 Minute, 6 Second

हिरणपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन,दीपक साहा लगातार पांचवीं बार बने अध्यक्ष

पाकुड़ संवाददाता/हिरणपुर। वरिष्ठ समाजसेवी नारायण प्रसाद भगत की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पिछली दुर्गा पूजा समिति को भंग कर नयी समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गयी। सर्वसम्मति से नारायण प्रसाद भगत को चुनाव अधिकारी चुना गया। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए दीपक साहा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जतायी। इसके बाद दीपक साहा को लगातार पांचवीं बार दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया।

पिछले वर्ष मिला था सर्वश्रेष्ठ पूजा समिति का सम्मान

गौरतलब है कि पिछले वर्ष आकर्षक साज-सज्जा और भव्य पंडाल के लिए तत्कालीन उपायुक्त एवं जिला प्रशासन की ओर से समिति को बड़े पंडाल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पूजा समिति का सम्मान दिया गया था। इस वर्ष समिति ने पिछले आयोजन से भी बेहतर और आकर्षक पूजा आयोजन करने का संकल्प लिया है।

तीन दिनों तक होगी डांडिया की धूम

इस वर्ष पूजा के दौरान लगातार तीन दिनों तक डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिरणपुरवासी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। बच्चों के लिए मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा भोजपुरी और हिंदी जगत के कई नामचीन कलाकारों को आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है।

वरुण रजक बने महासचिव

नयी समिति में दीपक साहा को अध्यक्ष और वरुण रजक को महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। सुमित कुमार भगत, संजय भगत, उत्तम साहा, अमित आर्य, जितेन्द्र रविदास, सोनू कुमार साहा एवं राजीव पंडित को सचिव बनाया गया है।

चंदन दत्ता, रुद्र चांद, प्रेम ठाकुर, आकाश अग्रवाल, अजित यादव एवं रघु मंडल को उपसचिव बनाया गया है। कुंदन रविदास, अभिषेक चौधरी, भजन रुज एवं राजीव चक्रवर्ती को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

संजय साह एवं मिलन रुज को कोषाध्यक्ष, जबकि पप्पू शर्मा, काजल पाल, सोनू यादव, शिवम वाग्ति एवं अजय भगत को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। दीपक भगत सोशल मीडिया प्रभारी होंगे।

वहीं, रविन्द्र कुमार भगत, रंजीत भगत, विकास रविदास, कामेश्वर दास, राजकुमार भगत, राधेश्याम रविदास, मुन्ना साह, अमित सिन्हा, अजय यादव एवं श्याम कुमार भगत (टिंकू) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

11 से 24 अक्तूबर तक चलेगा महोत्सव

समिति के अनुसार, इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव 11 अक्तूबर से शुरू होकर 24 अक्तूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ चलेगा। बैठक में समिति के दर्जनों कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया। पूजा को लेकर हिरणपुर में अभी से उत्साह का माहौल है और समिति ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button