गोमियाझारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Gomiya:साड़म में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, वक्ताओं ने दिए विचारों को अपनाने का संदेश

Gomiya news

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

गोमिया (संवाददाता):

साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत संतोषी माता मंदिर साड़म परिसर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय कल्याण सेवा संघ, साड़म, गोमिया के सौजन्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य आकाश लाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां संस्था के अध्यक्ष गौतम भंडारी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौबे एवं सचिव जयप्रकाश रविदास ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर एवं श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य आगंतुक अतिथियों को भी माल्यार्पण एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Gomiya:साड़म में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, वक्ताओं ने दिए विचारों को अपनाने का संदेश

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रकाश लाल सिंह ने कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग गांधीजी के विचारों को कम और केवल उनके नाम का उपयोग अधिक करने लगे हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गांधीजी महान पुरुषों में गिने जाते हैं और उनके आदर्शों को अपनाना समय की आवश्यकता है।
वहीं विशिष्ट अतिथि आकाश लाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व बनाना आसान नहीं है, लेकिन उनके जीवन से सीख लेकर हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने गांधीजी के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन अजीत नारायण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर साड़म के आदित्य द्वारा प्रस्तुत गांधीजी की झांकी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर विजय प्रसाद, धनंजय रविदास, मोहन मुरारी चौधरी, खगेन्द्र साव, बासुदेव यादव, अभिषेक लाल सिंह, पूर्व उप मुखिया विकास जैन, धनेश्वर प्रसाद, रामकिशुन रविदास, अवधेश तिवारी, अशोक राम, हीरालाल रवानी, सरोज चंद्रवंशी, बलराम पासवान, आकाश कुमार, पंकज कुमार, संजय पाठक, विकास नाग, नवीन जैन, विजय राम, मंसूर आलम, सोनू कुमार, संतोष राम, विराट प्रसाद, बबलू राम, मुखी, सुरेंद्र रविदास, जयप्रकाश तिवारी, मुकेश प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे-बच्चियां उपस्थित रहे.

Loading

Gomiya:साड़म में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, वक्ताओं ने दिए विचारों को अपनाने का संदेश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button