ऐतिहासिक होगी 8अक्टूबर को बुढ़ाखुखरा में होनेवाली मईया सम्मान यात्रा एवं सभा:मो. इस्तेयाक


- यात्रा और सभा की सफलता के लिये चान्हो प्रखण्ड विधायक कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
अमीन अंसारी
चान्हो:- प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. इस्तेयाक ने कहा है कि अगले 8 अक्टूबर को बुढ़ाखुखरा में होनेवाली सभा और मईया सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगी जिसमें प्रखण्ड कांग्रेस के साथ ही प्रखण्ड के बाहर से भी महत्वपूर्ण कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ही हज़ारों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की, राज्य सरकार की कृषि मंत्री दिपीका पांडे, समाज कल्याण मंत्री बेबी देवी, विधायक कल्पना सोरेन और शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ही अनेक गणमान्य अतिथि और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे.
श्री इस्तेयाक ने जानकारी दी कि चान्हो प्रखण्ड स्थित विधायक कार्यालय में प्रखण्ड कांग्रेस की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये विचार विमर्श के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. अगले मंगलवार को चान्हो प्रखण्ड के पंडरी से लेकर मांडर प्रखण्ड के बुढ़ाखुखरा में होने वाले सभा स्थल तक आयोजित मोटरसाइकल जुलूस में चान्हो प्रखण्ड के हज़ारों कार्यकर्त्ता शामिल होंगे.
उन्होंने कहा कि यह सम्पूर्ण यात्रा और बुढ़ाखुखरा में होनेवाली सभा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी. आज की बैठक में
मुख्य रूप से मंगलेशवर उरांव , शिव उरांव ,इरशाद खान ,अब्दुल्लाह अंसारी अजीत सिंह जीवन मिंज झरिता उरांव यासमीन खातून प्रियंका उरांव विनीता उरांव जॉनी उरांव महादेव भगत सुशीला देवी किशोर भगत जुलफीकार अली दिनेश राम चरवा उरांव वसंत राम रामननंदन भगत मन्ना उरांव तजमूल अंसारी एनूल अंसारी नेहरू उरांव अनिल उरांव अली हसन बिरसा उरांव सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया.
![]()





