
घाघरा। नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घाघरा पुलिस ने टोटाम्बी के पास 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विष्णु साहू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक गुमला की ओर से बाइक पर ब्राउन शुगर लेकर घाघरा आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सत्यता की जांच करते हुए टोटाम्बी के पास निगरानी शुरू कर दी।
इसी दौरान बाइक से आ रहे विष्णु साहू को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
![]()





