झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

झारखंड पुलिस के 500 हवलदार बनेंगे एएसआई,23 नवंबर से नेतरहाट में शुरू होगा प्रशिक्षण

वरीयता क्रमांक 2560 से 3123 तक के हवलदारों का चयन, 12 सप्ताह की इंडक्शन ट्रेनिंग के बाद प्रमोशन का रास्ता होगा साफ

Views: 2
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

रांची। झारखंड पुलिस में हवलदारों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पद पर प्रमोशन देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ने अधिसूचना जारी कर 500 हवलदारों को 12 सप्ताह के इंडक्शन प्रशिक्षण पर भेजने का आदेश दिया है। इसके तहत वरीयता क्रमांक 2560 से 3123 तक के चयनित हवलदारों को प्रशिक्षण में शामिल होना है।

झारखंड पुलिस के 500 हवलदार बनेंगे एएसआई,23 नवंबर से नेतरहाट में शुरू होगा प्रशिक्षण

अधिसूचना के अनुसार, सभी चयनित हवलदारों को 22 नवंबर 2026 तक लातेहार जिले के नेतरहाट स्थित जंगल वारफेयर स्कूल में योगदान देना होगा। यहां 23 नवंबर से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। 12 सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद संबंधित हवलदारों के एएसआई पद पर प्रमोशन का रास्ता साफ होगा।

नए आपराधिक कानूनों की भी मिलेगी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान हवलदारों को नए आपराधिक कानूनों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कानूनों में हुए बदलाव, उनके व्यावहारिक पहलुओं और पुलिस की कार्यप्रणाली में उनके उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को नई कानूनी व्यवस्था के अनुरूप कार्य करने के लिए तैयार करना है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button