जमशेदपुर
Trending

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने दबोचा, लूट की पूरी नकदी, मोबाइल, टैबलेट और बाइक बरामद

Views: 19
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

जमशेदपुर । धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई 80 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सेनापति बेरा और नौशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 80 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, टैबलेट और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के गोगलो जाने वाले रास्ते पर दो अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट को निशाना बनाया था। बाइक सवार अपराधियों ने एजेंट को रोककर उससे 80 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और टैबलेट लूट लिया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर धालभूमगढ़ थाना में कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(3)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया। बाइक नौशाद अंसारी (39), निवासी ग्राम पोखरिया, थाना बोड़ाम के नाम पर पंजीकृत मिली। इसके बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू की। जांच में घटना के समय मोबाइल की लोकेशन वारदात स्थल के आसपास मिली। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुटी रही।

श्यामसुंदरपुर और बहरागोड़ा पुलिस के सहयोग से हुई गिरफ्तारी

इसी क्रम में 18 नवंबर की शाम धालभूमगढ़ पुलिस ने श्यामसुंदरपुर और बहरागोड़ा थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के केरुकोचा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

लूट की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एजेंट से लूटे गए 80 हजार रुपये, मोबाइल फोन और टैबलेट बरामद कर लिए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल संख्या JH05AR6727 को भी जब्त किया गया है। घटना के महज दूसरे दिन लूटकांड का खुलासा होने से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button