घाघरा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए, घरों के छप्पर उड़ गए तथा सड़कें बाधित हो गईं। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार चपका ग्राम निवासी कृष्णा साहू अपने अर्धनिर्मित घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। उस समय मिस्त्री, मजदूर और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई, जिससे पास…