झारखंड समाचारजमशेदपुरस्थानीय समाचार
Trending

टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2026 में 4,514 प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पहली बार 5k के प्रतिभागियों को भी मिलेगा फिनिशर मेडल ।

Views: 5
0 0
Read Time:5 Minute, 9 Second

जमशेदपुर : धावकों के मशविरा एवं सुझावों पर अमल करते हुए बेहतर प्रबंध के साथ इस बार होगा टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2026 का 11वां संस्करण ।
सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति द्वारा यह भरोसा दिलाया गया। गौरतलब हो कि आगामी 29 नवंबर को टाटा स्टील मैराथन होने जा रहा है। जिसमें अबतक 4514 प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि दौड़ के शौक़ीनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुमान लगाया गया कि इस बार 5400 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह संख्या शहर में लंबी दूरी की दौड़ और फिटनेस के प्रति बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। जानकारी में बताया गया कि कुल रजिस्ट्रेशन में महिलाओं की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत है, जो रनिंग कम्युनिटी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2026 में 4,514 प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष, डी. बी. सुंदरा रामम ने कहा कि टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन लगातार दौड़ने के शौकीनों को एक साथ ला रही है। यह फिटनेस, सामुदायिक भागीदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ जमशेदपुर की खेल संस्कृति और पहचान का जश्न मनाती है।

सोमवार को जेआरडी के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धावकों के टी-शर्ट और नए डिज़ाइन किए गए ‘ फिनिशर मेडल ‘ का अनावरण किया गया। दावा किया गया कि इस साल के मेडल का लुक एकदम नया और अनोखा है, जो जमशेदपुर की पहचान और खासियत को दर्शाता है। यह सिर्फ एक मेडल नहीं है, बल्कि शहर और मैराथन में शामिल होने के अनुभव की एक यादगार निशानी है।

टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2026 में 4,514 प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इस साल होने वाले मैराथन में एक बड़ा बदलाव यह है कि पहली बार 5 किमी कैटेगरी के प्रतिभागियों को भी फिनिशर मेडल दिए जाएंगे। इस पहल की वजह से इस कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, और पिछले संस्करण की तुलना में प्रतिभागियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई चुकी है। उधर प्रतिभागियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, रेस रूट पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

हाफ मैराथन रूट पर कुल 13 हाइड्रेशन पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। , जबकि 10 किमी रूट पर 7 और 5 किमी रूट पर 5 हाइड्रेशन पॉइंट होंगे। हर हाइड्रेशन पॉइंट पर फर्स्ट-एड किट (प्राथमिक चिकित्सा किट) भी उपलब्ध रहेगी। 21 km और 10 km कैटेगरी के प्रतिभागियों को इलेक्ट्रोलाइट्स दिए जाएंगे, ताकि शरीर में पानी का स्तर (हाइड्रेशन) बना रहे, थकान कम हो और उनका दौड़ने का अनुभव बेहतर हो सके।

हाइड्रेशन पॉइंट, रूट, फर्स्ट-एड (प्राथमिक चिकित्सा) की सुविधा और पोर्टेबल टॉयलेट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों के लिए बने निर्देश मैनुअल में दी जाएगी। यह मैनुअल 27 और 28 नवंबर, 2026 को होने वाले मैराथन एक्सपो के दौरान सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को दिया जाएगा।

टाटा स्टील ने आयोजन को सफल बनाने में लगातार सहयोग देने के लिए अपने सभी पार्टनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।बताया गया कि टाटा कॉपर हाइड्रेशन पार्टनर है तथा जिंजर होटल्स हॉस्पिटैलिटी पार्टनर है।
प्रेसवार्ता में निम्न थे शामिल।

सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में टाटा स्टील के स्पोर्ट्स हेड कैप्टन मनीष सिन्हा, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम, मुकुल विनायक चौधरी, राजेश राजन मौजूद थे।

Loading

टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2026 में 4,514 प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button