शिक्षालातेहार
Trending

लातेहार के आयुष चौधरी का गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन, आगरा रवाना

Latehar News

Views: 71
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी का मध्य क्षेत्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन, आगरा रवाना

लातेहार। बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक आयुष चौधरी का चयन मध्य क्षेत्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। चयन के बाद आयुष चौधरी आगरा के लिए रवाना हो गए।

महाविद्यालय के एनएसएस सेल के जिला नोडल पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एनएसएस जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद के मार्गदर्शन में आयुष ने चयन प्रक्रिया के दो कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार किया। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

आयुष की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार पाण्डेय एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. पी. के. तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आयुष की इस उपलब्धि से महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ है। वहीं, महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने कहा कि आयुष एक मेधावी छात्र हैं और इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

लातेहार के आयुष चौधरी का गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन, आगरा रवाना

इधर, आयुष के चयन की जानकारी मिलने पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाकर बातचीत की। उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आयुष को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयुष की इस सफलता से उनके माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों में भी खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के अन्य कर्मियों ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Loading

लातेहार के आयुष चौधरी का गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन, आगरा रवाना

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button