लगातार बारिश होने की वजह से गरीबों का मिट्टी घर ध्वस्त..

दिनेश यादव की रिपोर्टिंग,

सतबरवा:- प्रखंड अंतर्गत पंचायत पोंची ग्राम हलुमाड़ टोला सखुवाटाड़ में सोमवार को रात्रि वृक्ष भुइयां कि घर भारी बारिश होने की कारण दीवाल में पूर्ण रूप से दरारें पड़ गई है पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसमें की सभी परिवार रहा करते थे।मौके पर वृक्ष भुइयां और उनकी पत्नी एवं घर के सभी सदस्य उपस्थित उन सभी से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज तक हमें 66 प्लस उम्र हो गया लेकिन ना वृद्धा पेंशन हो पाया और ना किसी प्रकार का कोई आवास मिल पाया है.
जहां तक कि हम लोग आज घर से भी बेघर हो गए हैं। किसी तरह से अपना रात्रि का समय किसी दूसरे के घर में गुजारने से विवश हैं जो कि हमारे साथ आठ परिवार हैं , मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करता हूं कि हमारे जैसे गरीब परिवार को एक वृद्धा पेंशन और इंदिरा आवास स्वीकृत करने की कृपा किया जाए।
![]()




