ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

तेनुघाट मध्य विद्यालय में विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण

Views: 58
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
तेनुघाट मध्य विद्यालय में विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण

तेनुघाट — तेनुघाट मध्य विद्यालय में पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं देखरेख में पंचायत के अधीन तीनों बूथों के बीएलओ के साथ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य विशेष कैंप के माध्यम से किया गया।

मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत पूरे जिले में प्रत्येक शनिवार और रविवार को विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, बोकारो द्वारा 13.06.2026 को जारी आदेश के अनुसार, कार्य समाप्ति तक हर शनिवार एवं रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे।

साथ ही जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, जो मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित हैं, उनके प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक शनिवार-रविवार को निर्धारित समय पर विद्यालय खुला रखें, ताकि बीएलओ अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्य सुचारू रूप से कर सकें।

इस अवसर पर बीएलओ कंचन सहाय, अमन कुमार झा, बबीता देवी, संतोष श्रीवास्तव, आरुणि प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

तेनुघाट मध्य विद्यालय में विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button