स्थानीय समाचारअपराधझारखंड समाचारलातेहार

Latehar News:पिता ने धारदार चाकू से की बेटे की हत्या, मनिका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Latehar News:पिता ने धारदार चाकू से की बेटे की हत्या, मनिका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मनिका (लातेहार)।आज दिनांक 04.04.2026 को मनिका थाना कांड संख्या 31/26, धारा 103(1) BNS के तहत अपने पुत्र की हत्या करने वाले प्राथमिक अभियुक्त बिनु परहिया उर्फ़ बनेश्वर परहिया (उम्र 58 वर्ष), निवासी ग्राम लंका टोला ऊचुवाबर, थाना मनिका को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

घटना के अनुसार, बिनेेश्वर परहिया ने किसी विवाद के दौरान अपने ही पुत्र सीताराम परहिया पर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच बचाव करने पहुँचे सुदेश परहिया और राजू परहिया पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया, जिसमें सुदेश परहिया के हाथ में चोट लग गई।

Latehar News:पिता ने धारदार चाकू से की बेटे की हत्या, मनिका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल मनिका थाना को दी, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुँचा और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने रात में ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया तथा घायल सुदेश परहिया को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मृतक सीताराम परहिया के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button