स्थानीय समाचार

घाघरा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी



घोड़ा टांगर गांव का मामला, परिजनों ने जताई अनभिज्ञता

घाघरा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी


घाघरा (गुमला),
घाघरा प्रखंड के घोड़ा टांगर गांव निवासी एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुरेंद्र उरांव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मृतक की अपने परिजनों से बातचीत हुई थी। इसके बाद वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को लगा कि वह किसी काम से बाहर रुक गया होगा और उसके लिए घर में भोजन भी रखा गया था।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सरनाटांड़ के पास एक आम के पेड़ से युवक का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया।

मृतक के पिता के अनुसार, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button