ब्रेकिंग न्यूज़राजमहल
Trending

राजमहल में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, दोनों घायल

pakud news

Views: 23
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

राजमहल । राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने पिता-पुत्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लखीपुर निवासी अमित कुमार (27) और उनके छह वर्षीय पुत्र अक्षत कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर के बाद बाइक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।

पीछे से आई बाइक और पलभर में हो गया हादसा

बताया जाता है कि अमित कुमार अपने छह वर्षीय बेटे अक्षत के साथ लखीपुर से जामनगर की ओर जा रहे थे। जामनगर के समीप पहुंचते ही पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोटें आयीं। हादसे के बाद बाइक चालक रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया।

राजमहल में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, दोनों घायल

चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीण, तत्काल पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को सड़क से उठाकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. सौरभ कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल दोनों की स्थिति नियंत्रण में है।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही अज्ञात बाइक और उसके चालक की पहचान के लिए संभावित सुराग खंगाले जा रहे हैं। हादसे के बाद फरार चालक की तलाश जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button