खेललातेहार
Trending

लातेहार(Latehar ): जिला स्तरीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, उपायुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित

Latehar News

Views: 38
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

गुलेल, गेड़ी दौड़, मटका दौड़ और तीरंदाजी सहित पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

लातेहार। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता पखवाड़ा दिवस-2026 के तहत जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में जिला स्तरीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

लातेहार(Latehar ): जिला स्तरीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, उपायुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित

इस अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसके साथ ही पारंपरिक खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं जनजातीय खेल हमारी परंपराओं से जुड़े हुए हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान गुलेल, गेड़ी दौड़, मटका दौड़, मार दौड़ और तीरंदाजी सहित कई पारंपरिक एवं स्वदेशी खेलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

लातेहार(Latehar ): जिला स्तरीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, उपायुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त संदीप कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला खेल पदाधिकारी अभिनेष कुमार त्रिपाठी, खेल विभाग के कोच सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

लातेहार(Latehar ): जिला स्तरीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, उपायुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button