छठ घाटों का नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
साफ-सफाई, ड्रेन क्लीनिंग, लाइटिंग और मोरम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

लातेहार संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत लातेहार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, नालियों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गिजनियाटांड़, चटनाही छठ घाट, बहराटांड़, खिखिर नदी छठ घाट, पंपू कल छठ घाट, डुरुआ-करकट छठ घाट एवं बानपुर छठ घाट सहित विभिन्न घाटों का दौरा किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को सभी घाटों पर समय रहते साफ-सफाई सुनिश्चित करने, ड्रेन क्लीनिंग कराने, पर्याप्त लाइट लगाने तथा जरूरत के अनुसार मोरम बिछाने का निर्देश दिया, ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
नगर पंचायत की ओर से छठ महापर्व को देखते हुए घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, राजस्व इंस्पेक्टर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()





