जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 500 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए तैयार रजनीकांत की फिल्म, 4 दिन में छापे इतने नोट
500 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर रजनीकांत की फिल्म,भारत में 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा नेट कलेक्शन

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी है. इस फिल्म ने 4 दिनों में ही दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. वहीं भारत में यह 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है.
रजनीकांत की जेलर 2 ने रविवार, 18 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सिनेमाघरों में अपने चौथे दिन घरेलू नेट कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन पूरे भारत में लगभग 55.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो शनिवार की 47.25 करोड़ की कमाई के मुकाबले 18.2त्न की बढ़ोतरी है.
रविवार के प्रदर्शन के साथ, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 234.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि इसका कुल नेट कलेक्शन 199.90 करोड़ रुपये रहा. चौथे दिन ओवरसीज से इसने 40 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 190 करोड़ रुपये हो गया.

चार दिनों के बाद जेलर 2 की दुनिया भर में कुल कमाई 424.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसी के साथ फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है.
जेलर 2 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने पहले ही दिन भारत में लगभग 59.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. शुक्रवार को कमाई घटकर 37.10 करोड़ रुपये रह गई, लेकिन शनिवार को इसमें सुधार हुआ और यह 47.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
नेल्सन दिलीपकुमार की लिखित और निर्देशित जेलर 2 रजनीकांत की 2023 की फिल्म जेलर का सीक्वल है. कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स बैनर के तहत इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस किया है. रजनीकांत ने इस फिल्म में रिटायर जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में वापसी की है. उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना भी हैं, जो पहली फिल्म वाले अपने किरदारों को ही दोहरा रहे हैं.
इस सीक्वल में एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन शामिल हुए हैं. फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार, जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति और विनायकन जैसे कई कलाकार कैमियो की भूमिका निभाते हुए दिखे हैं. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी विजय कार्तिक कन्नन ने संभाली है और एडिटिंग की जिम्मेदारी आर. निर्मल ने निभाई है.
![]()




