लातेहार
Trending

लातेहार में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान-2026 शुरू, 31 दिसंबर तक लगेंगे विशेष शिविर

जनधन खाते, बीमा, अटल पेंशन योजना और केवाईसी समेत कई बैंकिंग सेवाओं का मिलेगा लाभ

Views: 16
0 0
Read Time:3 Minute, 36 Second

लातेहार संवाददाता। जिले में आम नागरिकों तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार, 21 अक्टूबर को उपायुक्त संदीप कुमार ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान-2026 का शुभारंभ किया। यह अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी स्थानीय निकायों में संचालित होगा। इसके तहत विभिन्न बैंकों की ओर से विशेष शिविर लगाकर पात्र लाभुकों को सरकारी वित्तीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत नए बैंक खाते खोलने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के तहत पात्र लोगों का नामांकन किया जाएगा। इसके अलावा आधार सीडिंग, निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय करने और खातों की पुनः केवाईसी (Re-KYC) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

लातेहार में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान-2026 शुरू, 31 दिसंबर तक लगेंगे विशेष शिविर

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए भी कर सकेंगे आवेदन

शिविरों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन लेने और लंबित आवेदनों के निष्पादन में सहायता दी जाएगी। साथ ही बचत खातों एवं लॉकरों में नामांकन संबंधी विवरण अपडेट करने, सीकेवाईसी नंबर बनाने तथा लंबे समय से निष्क्रिय और बिना दावे वाले बैंक खातों, बीमा एवं शेयर से संबंधित राशि के निपटान में भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के लिए भी जागरूकता

अभियान के तहत लोगों को वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ डिजिटल लेनदेन में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी वित्तीय योजनाओं से जोड़ना है।

उपायुक्त संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक पहल की जाए। साथ ही आम नागरिकों से अपने नजदीकी वित्तीय समावेशन शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) नरेंद्र श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ) ओमेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button