ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

हेड पोचरा गांव में इंटर्नशिप योजना के तहत नवाचार कार्य, छात्राओं की सराहनीय पहल

Views: 63
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second
हेड पोचरा गांव में इंटर्नशिप योजना के तहत नवाचार कार्य, छात्राओं की सराहनीय पहल

लातेहार से रिपोर्ट,

लातेहार: बुधवार को हेड पोचरा गांव में झारखंड ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना के तहत छात्राओं द्वारा नवाचार एवं खोज से संबंधित कार्य किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुप्रिया कुमारी ने किया, जिसमें नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी एवं रानी कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं ने गांव के बड़े-बुजुर्गों के साथ मिलकर स्थानीय समस्याओं और पारंपरिक ज्ञान के आधार पर नवाचार से जुड़े विचारों पर काम किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए नई सोच विकसित करना है।

हेड पोचरा गांव में इंटर्नशिप योजना के तहत नवाचार कार्य, छात्राओं की सराहनीय पहल

इस संबंध में बनवारी साहू महाविद्यालय के मेंटर नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि उनकी टीम लगातार अच्छे कार्यों में लगी हुई है। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक है।

उन्होंने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह की गतिविधियां ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button