लातेहार
Trending

मणिका-मटलोंग सड़क निर्माण की मांग तेज, 20 नवंबर को समाहरणालय पहुंचेंगे ग्रामीण

13.5 किलोमीटर सड़क का 15 नवंबर 2023 को विधायक रामचंद्र सिंह ने किया था शिलान्यास, बंदूआ, पलहेया, डोंकी, बर्वेया और जुंगुर पंचायत के ग्रामीणों ने आंदोलन का किया आह्वान

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 47 Second

तीन साल बाद भी अधूरी मणिका-मटलोंग सड़क, निर्माण की मांग को लेकर 20 नवंबर को समाहरणालय पहुंचेंगे ग्रामीण

लातेहार। मणिका प्रखंड में सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मणिका पांचफेड़ी नाका से पूर्णिपलहेया होते हुए मटलोंग तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) के तहत प्रस्तावित 13.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 नवंबर 2023 को वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह ने इस सड़क की आधारशिला रखी थी, लेकिन लगभग तीन वर्ष बीतने के बावजूद निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका है।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर बंदूआ, पलहेया, डोंकी, बर्वेया और जुंगुर पंचायत के ग्रामीणों ने 20 नवंबर 2026 को लातेहार समाहरणालय पहुंचने का आह्वान किया है। जिला परिषद सदस्य मणिका पश्चिमी बलवंत सिंह ने ग्रामीणों से एकजुट होकर सुबह 10 बजे समाहरणालय परिसर पहुंचने की अपील की है, ताकि जिला प्रशासन के समक्ष सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग रखी जा सके।

मणिका-मटलोंग सड़क निर्माण की मांग तेज, 20 नवंबर को समाहरणालय पहुंचेंगे ग्रामीण

‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा दिया है। उनका कहना है कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब तक उन्हें झूठे आश्वासनों के भरोसे रहना पड़ेगा? उनका कहना है कि सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास और आम लोगों की बुनियादी जरूरतों से जुड़ा मामला है।

20 नवंबर को समाहरणालय पहुंचकर सौंपेंगे मांग

जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह एवं ग्रामीण परिवारों की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि इतिहास गवाह है कि बिना मांग उठाए अधिकार नहीं मिलता। इसलिए सभी पंचायतों के लोग एकजुट होकर 20 नवंबर को सुबह 10 बजे लातेहार समाहरणालय पहुंचें और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग रखें।

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा है कि उन्हें सिर्फ पक्की सड़क चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और किसानों के आवागमन में बाधा न आए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस पहल के बाद सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button