स्थानीय समाचारलातेहार

चंदवा पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, महज 5 घंटे के अंदर अपराधी गिरफ्तार.

Views: 199
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
चंदवा पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, महज 5 घंटे के अंदर अपराधी गिरफ्तार.
  • लोडेड देशी कट्टा समेत लूट के दो हजार रुपये नकद, जिंदा कारतूस समेत अन्य समान बरामद

लातेहार:- चंदवा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार की शाम हुई चंदवा पेट्रोल पंप लूट कांड का पर्दाफाश कर दिया। चंदवा थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर लूट कांड की घटना में शामिल एक अपराधी को घटना के 5 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम 2 अपराधियों ने चंदवा थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदवा थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और अपराधियों के खिलाफ छापामारी की गई। पुलिस में इस घटना में शामिल 1 अपराधी को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के दो हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापमारी की जा रही है।

छापमारी दल में ये थे शामिल.

छापामारी दल में थाना प्रभारी बबलू कुमार के अलावे सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार महतो, नारायण यादव ,कुंदन कुमार, जमील अंसारी ,नरेंद्र शर्मा के अलावे सैट 44 सशस्त्र बल एवं सैप सशस्त्र बल माल्हन पिकेट की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Loading

चंदवा पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, महज 5 घंटे के अंदर अपराधी गिरफ्तार.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button