स्थानीय समाचार
ब्रह्मोरिया गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ दिया गया संध्या अर्घ्य

Views: 37
Read Time:1 Minute, 7 Second

ब्रह्मोरिया/नावा बाजार:- पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मोरिया गांव में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रविवार की शाम छठ व्रतियों ने नदी एवं तालाब के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं संतान की लंबी उम्र की कामना की। घाटों पर छठ गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और समाज की मंगलकामना की।
छठ पूजा को लेकर गांव में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
![]()




