स्थानीय समाचार
ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर,दो घायल

Views: 157
Read Time:1 Minute, 25 Second
ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर,दो घायल
लातेहार:- मनिका थाना क्षेत्र के NH 39 स्तिथ नदबेलवा मोड़ के पास रविवार की सुबह तकरीबन 7 बजे मार्ग पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गईं। जिसमें कार में कार सवार दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार पलामू के बिजली विभाग के एसडीओ का बताई जा रही है जिसमें बिजली विभाग के एसडीओ भी सवार थे और टक्कर के बाद उनके सर में भी चोट लगी हैं।

घटना का सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने एएसआई मनोज कुमार दुबे समेत पुलिस बल के जवान को घटनास्थल पर भेजें। जहां पर पुलिस प्रशासन के द्वारा घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
![]()




