स्थानीय समाचार
पलामू :रेलकर्मी ने की आत्महत्या की कोशिश

Views: 114
Read Time:45 Second

पलामू में कजरी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक रेलकर्मी ने शनिवार को गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है। घटना के समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। परीक्षा देने के सिलसिले में पटना गयी थी।रेलकर्मी की पहचान धनबाद निवासी रॉबिन कुमार (35) के रूप में हुई है। घटना अघोर आश्रम रोड में निजी आवास पर हुई। रेलकर्मी की शादी एक वर्ष पहले हुई थी।
![]()




