स्थानीय समाचार

मेदिनीनगर में एफएसओ का औचक निरीक्षण,रोहन चाव फैक्ट्री का निबंधन रद्द

Views: 166
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second
मेदिनीनगर में एफएसओ का औचक निरीक्षण,रोहन चाव फैक्ट्री का निबंधन रद्द

मेदिनीनगर/पलामू:- स्वस्थ समाज और सुरक्षित खाद्य प्रणाली की दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए गुरुवार को डाल्टनगंज शहर में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी,लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य बाज़ार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच,स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन और मिलावट की रोकथाम था।इस अभियान के तहत बाई पास रोड हाउसिंग कॉलोनी के प्रतिष्ठानों यथारोहन चाव,आर एन फूड प्वाइंट एण्ड रेस्ट हाउस,लकी भोजनालय,राज बिरियानी एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठान का गहन निरीक्षण किया गया।

मेदिनीनगर में एफएसओ का औचक निरीक्षण,रोहन चाव फैक्ट्री का निबंधन रद्द

रोहन चाउ फैक्ट्री में साफ़ सफाई की घोर कमी पाई गई एवं उनके द्वारा खाद्य संरक्षा अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा था जिस कारण उनका लाइसेंस को निलम्बित कर दिया गया और सुधार लाने तक उत्पादन बंद करने का निर्देश दिया गया।

आर एन फूड प्वाइंट एण्ड रेस्ट हाउस में साफ़ सफाई में कमी एवं रख-रखाव के कारण 2000 का जुर्माना लगाया गया और पनीर का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।वहीं लुकी भोजनालय एवं राज बिरियानी को प्रतिष्ठान सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button