झारखंडस्थानीय समाचार

गोमिया में चात्रो-चट्टी से चिलगो पुल तक सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

गोमिया में चात्रो-चट्टी से चिलगो पुल तक सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

गोमिया:गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरो-चट्टी से चिलगो पुल तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीण उत्तम केसरी ने लगाया है। बताते है कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराई जा रही इस योजना की कुल लागत लगभग 5.27 लाख रुपये बताई जा रही है। योजना के तहत चातरो-चट्टी नाव घाट स्थित पुल के साथ अप्रोच रोड का निर्माण किया जाना है।

गोमिया में चात्रो-चट्टी से चिलगो पुल तक सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

इधर ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित मानक के अनुसार सड़क पर 25 मिमी मोटाई की पिचिंग होनी चाहिए, जबकि मौके पर मात्र 15 मिमी पिचिंग की जा रही है। इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी को तय मानक के अनुसार कार्य करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो इसकी शिकायत उपायुक्त (डीसी) से की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button