झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
भूमि संरक्षण पदाधिकरी ने कहा ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर हो रही ठगी,रहें सावधान


संवाददाता,
लातेहार :- जिला भूमि संरक्षण पदाधिकरी विवेक मिश्रा ने लोगों को अलर्ट किया है कि भूमि संरक्षण कार्यालय या कृषि विभाग से ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ठगी हो रही है।श्री मिश्रा ने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ लोग भूमि संरक्षण कार्यालय या कृषि विभाग से ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल कर रहे हैं।वे उनसे या तो पैसे की डिमांड कर रहे हैं या फिर उनके बैंक अकाउंट महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सारे कॉल फर्जी है। किसानों को गुमराह कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कॉल किये जा रहे हैं। विभाग की तरफ से इस तरह का कॉल नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप कार्यालय से सीधा संपर्क कर सकते हैं।
![]()




