स्थानीय समाचार

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विभागीय परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विभागीय परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई

पलामू:- झारखण्ड राज्य में पदस्थापित सभी राजपत्रित पदाधिकारियों की द्वितीय अर्द्धवार्षिक विभागीय परीक्षा, 2025 तथा राजपत्रित पदाधिकारियों / अराजपत्रित कर्मचारियों की द्वितीय अर्द्धवार्षिक जनजातीय भाषा की परीक्षा, 2025 एवं राजपत्रित पदाधिकारियों की प्रथम् अर्द्धवार्षिक विभागीय परीक्षा, 2026 तथा राजपत्रित पदाधिकारियों / अराजपत्रित कर्मचारियों की प्रथम् अर्द्धवार्षिक जनजातीय भाषा की परीक्षा(सचिवालय संवर्ग को छोड़कर), 2026 विभागीय परीक्षा का समापन पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

परीक्षा के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विभागीय परीक्षाओं का पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

आयुक्त के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में मेडिकल किट, बिस्किट, पानी और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी। आयुक्त ने सभी अधिकारियों केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया था जो विधिवत तरीके से सफल रहा। इसके साथ ही आयुक्त ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण स्वयं किया, उन्होंने परीक्षा कक्ष में जाकर अभ्यर्थियों से सीधे संवाद किया तथा परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्र वितरण, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनकी पुष्टि की।

अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़ा तथा परीक्षा निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुआ ।आयुक्त की अध्यक्षता एवं सघन निगरानी के बीच विभागीय परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button