सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया


कोटालपोखर संवाददाता।
सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर के प्रांगण में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहनों, प्रधानाचार्य, आचार्य एवं आचार्याओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान संधि योग, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इनमें ताड़ासन, अर्ध कटि चक्रासन, वज्रासन, शशांकासन एवं पवनमुक्तासन शामिल रहे। साथ ही प्राणायाम के अंतर्गत कपालभाति और अनुलोम-विलोम का भी अभ्यास किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी मंडल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति निरोग रहता है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास में भी सहायक होता है।
इस कार्यक्रम में आचार्य विकास चंद्र साह, अनुप लाल रजक, बिप्लब सिंह, भीम घोष, रोहित साह तथा आचार्या सुषमा कुमारी, रेखा अग्रवाल और साक्षी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]()




