झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

आलमगीर आलम की पहल पर 24 घंटे में बदला ट्रांसफॉर्मर, मयूरकोला गांव को मिली बिजली संकट से राहत

25 केवी का ट्रांसफॉर्मर जलने से अंधेरे में डूबा था गांव, छठ महापर्व से पहले लगाया गया 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर

Views: 6
0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू

कोटालपोखर। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच मयूरकोला गांव के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली संकट झेल रहे गांव की समस्या महज 24 घंटे में दूर हो गई। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की पहल पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 केवी के जले ट्रांसफॉर्मर की जगह 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही गांव में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मयूरकोला गांव में शिव मंदिर के समीप चौक के पास लगा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर अचानक जल गया था। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी। छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के नजदीक होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी थी। पर्व की तैयारियों के बीच बिजली संकट से लोग चिंतित थे। ग्रामीणों ने इस समस्या को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के समक्ष उठाया और जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता एवं विद्युत प्रमंडल बरहरवा को भी लिखित आवेदन दिया गया था।

आलमगीर आलम की पहल पर 24 घंटे में बदला ट्रांसफॉर्मर, मयूरकोला गांव को मिली बिजली संकट से राहत

शिकायत मिलते ही हुई पहल, 24 घंटे में बदली तस्वीर

ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए आलमगीर आलम ने तत्काल विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और अविलंब नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद विभाग ने तेजी दिखायी और महज 24 घंटे के भीतर 25 केवी के स्थान पर 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो गयी।

आलमगीर आलम की पहल पर 24 घंटे में बदला ट्रांसफॉर्मर, मयूरकोला गांव को मिली बिजली संकट से राहत

ग्रामीणों ने जताया आभार

छठ महापर्व से ठीक पहले बिजली संकट दूर होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस पहल को सफल बनाने में कांग्रेस जिला सचिव गणेश प्रसाद साहा के साथ तपेश्वर शाह, आस्तिक शाह, संजय शाह, विजय शाह सहित अन्य ग्रामीणों की भी भूमिका रही। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर ट्रांसफॉर्मर बदलने से छठ पर्व की तैयारियां अब आसानी से पूरी हो सकेंगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button