झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, पेट्रोल टैंकर और टेंपो में जोरदार टक्कर; 3-4 यात्री गंभीर

हरिश्चंद्रपुर मोड़ के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल; भाजपा नेता राजाराम मरांडी ने जाना हाल

Views: 4
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

रिपोर्ट सोनू कुमार,
साहिबगंज। बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर रविवार को हरिश्चंद्रपुर मोड़ के समीप पेट्रोल टैंकर और सवारियों से भरे टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार तीन से चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई।

मोड़ पर आमने-सामने आये दोनों वाहन, टेंपो सवारों में मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो बोरियो की ओर से आ रहा था, जबकि पेट्रोल टैंकर बरहेट की दिशा से आ रहा था। इसी दौरान हरिश्चंद्रपुर मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद टेंपो में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और बिना देर किये बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन से चार लोगों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है।

बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, पेट्रोल टैंकर और टेंपो में जोरदार टक्कर; 3-4 यात्री गंभीर

अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, घायलों का जाना हाल

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा नेता राजाराम मरांडी अपने समर्थकों के साथ बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। इस समय सबसे जरूरी घायलों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और जरूरत पड़ने पर घायलों व उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

फिलहाल अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना कैसे हुई और हादसे में कुल कितने लोग घायल हुए, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button