झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

महुआडांड़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

latehar news

Views: 17
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

महुआडांड़ (लातेहार)। लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को महुआडांड़ प्रखंड में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महापर्व के तीसरे दिन हामी, चटकपुर, ओरसा, बोहटा, राजडंडा, दुरूप और नेतरहाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

छठ घाटों पर छठी मैया के गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। महुआडांड़ में हिंदू महासभा की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। रामपुर मुख्य सड़क से घाट तक आकर्षक स्वागत द्वार और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

महुआडांड़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

इस अवसर पर एसडीओ सुलेमान मुंडारी, बीडीओ सह सीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, एसआई इंद्रदेव रजवार सहित कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

महापर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास एवं एसआई इंद्रदेव रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल विभिन्न घाटों पर तैनात रहा। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button