झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आया स्वर्णकार समाज, श्रद्धालुओं के बीच किया प्रसाद वितरण
महुआडांड़ में सामाजिक एकजुटता और सेवा भाव की दिखी मिसाल, स्वर्णकार समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Views: 16
Read Time:1 Minute, 14 Second
महुआडांड़ (लातेहार)। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर स्वर्णकार समाज, महुआडांड़ की ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस पहल के माध्यम से स्वर्णकार समाज ने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सेवा भावना का संदेश दिया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छठ महापर्व की पवित्रता एवं परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
मौके पर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष हीरालाल, उपाध्यक्ष पम्मू सोनी, अजय कुमार, कमेश सोनी, गोपाल सोनी, ऋषभ राज, रित्विक राज, विपिन सोनी, भोला सोनी एवं आशुतोष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()





