झारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार
Trending

छठव्रतियों के बीच फल-प्रसाद का वितरण, विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Ranchi news

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

रांची। छठ महापर्व के अवसर पर रविवार15 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), रांची के दिशा-निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से धुर्वा स्थित शालीमार बाजार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता, निःशुल्क चिकित्सा एवं पूजन सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य छठव्रतियों एवं आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना तथा निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ छठ पूजा के लिए फल एवं प्रसाद का वितरण करना था।

छठव्रतियों के बीच फल-प्रसाद का वितरण, विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से ALDC राजेश कुमार सिन्हा एवं पीएलवी की टीम ने लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा DLSA की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

 

वहीं, सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम डॉ. रोबिन कुमार के नेतृत्व में शिविर में मौजूद रही। टीम ने आम लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। संगठन के झारखंड प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने छठव्रतियों के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण किया।

छठव्रतियों के बीच फल-प्रसाद का वितरण, विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया।

शिविर में पीएलवी दीपेंद्र, संजय, अमित, संगठन के झारखंड सचिव धनंजय सिंह, रंजन मिश्रा, विकास सिंह, भोला झा, प्रमोद कुमार, संतोष पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button