राजमहल
Trending

राजमहल में 2.25 किमी की स्वच्छता मैराथन, अधिकारियों ने गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

झारखंड स्थापना दिवस और छठ महापर्व पर नगर पंचायत की अनूठी पहल, श्रद्धालुओं से गंगा में पूजा सामग्री नहीं डालने की अपील

Views: 6
0 0
Read Time:4 Minute, 7 Second

राजमहल। झारखंड स्थापना दिवस और छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को राजमहल में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता की अनूठी पहल की गई। नगर पंचायत की ओर से आयोजित ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ के तहत 2.25 किलोमीटर लंबी स्वच्छता मैराथन निकाली गई। इसके माध्यम से शहरवासियों को संदेश दिया गया कि छठ महापर्व की पवित्रता बनाए रखने के लिए गंगा घाटों और नदी तटों को स्वच्छ रखना जरूरी है। अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छठ पूजा समितियों के सदस्यों और नगर पंचायत कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

राजमहल में 2.25 किमी की स्वच्छता मैराथन, अधिकारियों ने गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

बिरसा मुंडा को नमन, फिर स्वच्छता के संकल्प के साथ दौड़े प्रतिभागी

कार्यक्रम का आगाज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद सुबह 7:50 बजे सूर्यदेव घाट से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 2.25 किलोमीटर की यह दौड़ मुख्य बाजार और मलखा बाबा चौक होते हुए गुदाराघाट पहुंची। रास्ते भर प्रतिभागियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास सफाई रखने और सार्वजनिक स्थलों को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

गुदाराघाट पर उतरे अधिकारी, खुद चलाया सफाई अभियान

मैराथन के समापन के बाद गुदाराघाट और आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने सफाई में भाग लेकर लोगों को यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके बाद अनुमंडल आवास के समीप वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान झारखंड के वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

राजमहल में 2.25 किमी की स्वच्छता मैराथन, अधिकारियों ने गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

गंगा में पूजा सामग्री फेंकी तो कैसे बचेगी आस्था की पवित्रता!

नगर पंचायत प्रशासन ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से गंगा घाटों की पवित्रता बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि पूजा के बाद फूल-माला, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को गंगा में प्रवाहित न करें। इसके लिए निर्धारित डस्टबिन का ही इस्तेमाल करें। अधिकारियों ने कहा कि राजमहल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान गंगा से जुड़ी है। इसकी निर्मलता और शहर की सुंदरता बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है।

अभियान में ये रहे शामिल

मौके पर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसडीओ सदानंद महतो, डीसीएलआर विमल सोरेन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, सीओ मो. यूसुफ, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, नगर मेडिकल ऑफिसर शमीम अख्तर, वार्ड पार्षद राजू सरकार, अमीर मंडल, बरकत शेख, उज्ज्वल हालदार, सन्नी साहा और गीता बर्मन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button