राजमहल
Trending

राजमहल में दो बाइकों की टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत, बच्ची समेत दो घायल

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पैदल जा रहे लोग भी आए बाइक की चपेट में; घायलों को किया गया रेफर

Views: 26
0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

राजमहल:- राजमहल थाना क्षेत्र में लखीपुर और मनसिंहा के बीच पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 18 वर्षीय युवक साकिब शेख की मौत हो गयी। हादसे में सात वर्षीय बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा है।

दो बाइकों की भिड़ंत, पैदल जा रहे लोग भी घायल

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग राजमहल अस्पताल से टोटो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मनसिंहा के पास टोटो से उतरने के बाद वे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे के दौरान बाइक की चपेट में आने से पैदल जा रहे लोग भी घायल हो गये। अचानक हुई इस दुर्घटना से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।

राजमहल में दो बाइकों की टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत, बच्ची समेत दो घायल

अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया

हादसे में क्षेत्रु शेख के पुत्र साकिब शेख (18) की मौत हो गयी। वहीं, जामनगर के कासिम टोला निवासी जमाल शेख के पुत्र सोहेल शेख (23) और नूर इस्लाम की सात वर्षीय पुत्री सानिया खातून गंभीर रूप से घायल हो गयीं। दुर्घटना में शामिल एक बाइक का नंबर जेएच 18 एम 5852 बताया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना के बाद घायलों को राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने जांच के बाद साकिब शेख को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोहेल शेख और सानिया खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर राजमहल थाना के एसआइ महादेव उरांव, पवन यादव और सर्जन मुर्मू अस्पताल पहुंचे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। इधर, 18 वर्षीय साकिब की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

राजमहल में दो बाइकों की टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत, बच्ची समेत दो घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button