झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending
चंदवा में हत्या के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Latehar News

Views: 31
Read Time:1 Minute, 13 Second
चंदवा में हत्या के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
लातेहार। चंदवा थाना पुलिस ने कांड संख्या 187/26 के प्राथमिकी अभियुक्त सुकर भुईयां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला 15 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सुकर भुईयां, पिता स्वर्गीय संघार भुईयां, चंदवा थाना क्षेत्र के रखात गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त मामले में आपसी विवाद के दौरान 15 अक्टूबर की रात घटना हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
![]()




