Gandhi Jayanti:पर राजमहल उपकारा में लगी जेल लोक अदालत, बंदियों को बताया कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता का रास्ता
Gandhi Jayanti Par Rajmahal Upkara Me Lagi Jail Lok Adalat, Bandiyon Ko Bataya Kanooni Adhikar Aur Nihshulk Sahayata Ka Rasta

राजमहल:-गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजमहल उपकारा परिसर में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, न्यायिक प्रक्रिया और उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। अध्यक्षता जेएम प्रथम मानसी ने की।

अपने मामले की जानकारी रखें, न्यायिक प्रक्रिया के प्रति रहें सजग
जेएम प्रथम मानसी ने बंदियों को जेल अदालत के माध्यम से मिलने वाली कानूनी सुविधाओं और उनके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बंदियों से अपने-अपने मामलों की स्थिति की जानकारी रखने तथा न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सजग रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जिन बंदियों को कानूनी सहायता की जरूरत है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा बंदियों को न्याय पाने के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गयी।
जेल में ही कानूनी सहायता की जानकारी से बढ़ी जागरूकता
जेल लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें उपलब्ध कानूनी सुविधाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने अपनी कानूनी जरूरतों और मामलों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।
ये रहे मौजूद
मौके पर उपकारा पदाधिकारी विमल सोरेन, अधिवक्ता अनंत राय, जेल अधिकारी प्रिंस कुमार, न्यायिक कर्मी देवनारायण राणा, सुनील मिश्रा, कमल कुमार, पीएलबी महेश माल्टो, सेमी माल्टो, शाहिद सहित अन्य बंदी मौजूद थे।
![]()





