राजमहल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस,उमड़ा जनसैलाब


कोटालपोखर संवाददाता / राजमहल:
Juloos-e-Mohammadi Committee के तत्वावधान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर राजमहल में भव्य जुलूस और सभा का आयोजन किया गया। राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के नेतृत्व में जुलूस फुलवरिया चौक से निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर स्थित सभा स्थल पहुंचा।
अमन-चैन और भाईचारे का संदेश
सभा के दौरान मंचासीन विधायक एमटी राजा और मौलानाओं ने क्षेत्र में शांति, अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया। मौलाना ने तकरीर के माध्यम से लोगों से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने और उनके संदेशों को जीवन में अपनाने की अपील की। जुलूस के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह स्वागत किया गया।
कई गांवों से उमड़ी भीड़
जुलूस में राजमहल नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मानसिंहा, फुलवरिया, करबल्ला, दाहूटोला, पश्चिम नारायणपुर, मध्य नारायणपुर, पूर्वी जामनगर और पश्चिमी जामनगर सहित कई इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।
सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने पूरे जुलूस मार्ग और सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
![]()




