झारखंड समाचारझारखंडपाकुड़
Trending

भोगनाडीह में सुनील सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला, झामुमो मुक्त संथाल का दावा

भोगनाडीह से सुनील सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- अगले चुनाव में संथाल परगना होगा झामुमो मुक्त

Views: 20
0 0
Read Time:5 Minute, 50 Second

रिपोर्ट :निशांत कुमार सानू,

बरहेट। अमर शहीद सिदो-कान्हू की क्रांतिकारी धरती भोगनाडीह से भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ सियासी हमला तेज कर दिया। जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने राज्य सरकार को जमकर घेरा।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति करने और उसके वास्तविक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने दो टूक दावा किया कि आगामी चुनाव में संथाल परगना से झामुमो का राजनीतिक वर्चस्व समाप्त होगा और झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

शहीदों को नमन, आदिवासी अस्मिता और सम्मान का उठाया मुद्दा

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगनाओं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की। उन्होंने अमर शहीदों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और अधिकारों के महत्व पर जोर दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बारी-बारी से शहीदों को नमन किया।

इस दौरान भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह वंशज मंडल मुर्मू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता मुर्मू, गोड्डा जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुशील टुडू, पाकुड़ जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू और दुर्गा मरांडी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने किया।

भोगनाडीह में सुनील सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला, झामुमो मुक्त संथाल का दावा

मोदी सरकार के काम गिनाए,आदिवासी विकास पर रखी बात

कार्यक्रम के बाद मंडल मुर्मू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। अलग जनजातीय मंत्रालय का गठन भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का विकास केवल नारों से नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संभव है।

भोगनाडीह में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने का आरोप, सरकार को घेरा

हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि खुद को आदिवासियों का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाली राज्य सरकार ने उनके हितों के लिए अपेक्षित काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा भोगनाडीह की ऐतिहासिक धरती पर बड़े पैमाने पर जनजातीय गौरव दिवस मनाना चाहती थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस धरती का देश के आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व है, वहां जनजातीय गौरव से जुड़े कार्यक्रम को लेकर ऐसी स्थिति क्यों बनी?

भोगनाडीह में सुनील सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला, झामुमो मुक्त संथाल का दावा

झामुमो पर सियासी तंज, बोले- सत्ता का अहंकार नहीं चलता

सुनील सोरेन ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का अहंकार किसी भी राजनीतिक दल को लंबे समय तक नहीं बचा सकता। झामुमो को बंगाल के चुनाव से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर अपने मताधिकार से जवाब देगी।

संथाल परगना में झामुमो मुक्त अभियान का दावा

आगामी चुनाव को लेकर पूर्व सांसद ने भाजपा के पक्ष में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि संथाल परगना का आदिवासी समाज अब राजनीतिक हकीकत समझ चुका है। आने वाले चुनाव में झामुमो को यहां करारा राजनीतिक जवाब मिलेगा और संथाल परगना झामुमो मुक्त होगा। उन्होंने झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का भी भरोसा जताया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पाकुड़ जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, भाजपा नेता माइकल मरांडी, होपना टुडू, मंडल अध्यक्ष सन्नी मरांडी, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खगेंद्र साह, रवीन्द्र टुडू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

भोगनाडीह में सुनील सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला, झामुमो मुक्त संथाल का दावा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button