स्थानीय समाचार

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सरकारी परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

Views: 180
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सरकारी परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

नावा बाज़ार (पलामू):– नावा बाज़ार प्रखंड क्षेत्र के सोहदागखुर्द पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन मुखिया कमला देवी की अध्यक्षता में किया गया।जिसका संचालन विकास पांडे ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजबली महरा, पंचायती राज पदाधिकारी सरजू प्रसाद यादव ,मुखिया कमला देवी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान सर्व पेंशन योजना ,पशुधन विकास योजना ,आयुष्मान भारत कार्ड, मुख्यमंत्री अबुआ आवास, आधार पंजीकरण, शिक्षा विभाग, मनरेगा , जेएससीपीएल , खाद्य आपूर्ति ,किसान क्रेडिट कार्ड ,बिरसा हरित ग्राम योजना ,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विकास परियोजना सहित 16 स्टॉल लगाकर पंचायत वासी को महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा गया।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सरकारी परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तीसरे वर्ष पूरा होने के पश्चात झारखंड के विभिन्न प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित कर पंचायत के विकास के लिए लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरकारी संपत्तियों का वितरण शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को 7 साइकिल 10 निशुल्क पोशाक वितरण, मनरेगा से 24 सिंचाई कप निर्माण, 5 दीदी बड़ी योजना ,10 जॉब कार्ड ,120 कंबल ,2मोटेशन ,9 मुख्यमंत्री पशुधन सहित बाल विकास परियोजना का प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया था ।उक्त मौके पर दामोदर चौधरी,उप मुखिया मिस्टर अंसारी ,पंसस देवेंद्र सिंह कनिये अभियंता लव कुमार, राजू कुमार ,राजस्व कर्मचारी कुंदन कुमार ,आंचल उप निरीक्षक निकसन कुमार अमीन सुधीर कुमार पंचायत सचिव शिवकुमार यादव निर्मल यादव अलीशेर अंसारी प्रधान सहायक सुधीर कुमार शिक्षक सतीश कुमार, सुनील कुमार बीआरपी अविनाश पांडे ,शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार द्विवेदी ,गोविंद पांडे ,आशीष कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button