पीड़ित नाना ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर को उनकी 17 वर्षीय नातिन गांव में ही अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की और जांच के दौरान पता चला कि एक नामजद युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और नाबालिग की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।