झारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार

Palamu news:अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद हो: विवेका त्रिपाठी

Palamu news:अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद हो: विवेका त्रिपाठी

सतबरवा प्रतिनिधि: दिनेश यादव,

पलामू:कांग्रेस के पलामू जिला महासचिव सह इंटक प्रदेश सचिव विवेका त्रिपाठी ने नेशनल हाईवे-39 पर स्थित दुबियाखाड़ टोल प्लाजा में जारी कथित अवैध टोल वसूली को लेकर जिला प्रशासन और NHAI पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब सड़क निर्माण कार्य अधूरा है और यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं, तो आखिर किस आधार पर जनता से टोल टैक्स वसूला जा रहा है।

विवेका त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में टोल संवेदक, NHAI और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच यह सहमति बनी थी कि लहलहे तक जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां के स्थानीय लोगों को लोकल पास जारी किया जाएगा, ताकि उन्हें टोल टैक्स से राहत मिल सके। शुरुआत में कुछ लोगों को पास भी दिया गया, लेकिन अब अचानक नियम बदलने का हवाला देकर आम जनता से जबरन वसूली की जा रही है।

Palamu news:अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद हो: विवेका त्रिपाठी

उन्होंने आरोप लगाया कि टोल कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूले जा रहे हैं और विरोध करने पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि यह सब NHAI अधिकारियों के निर्देश पर हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जनता कब तक इस मनमानी को सहन करेगी।

विवेका त्रिपाठी ने पलामू उपायुक्त से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यदि अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद नहीं की गई और स्थानीय लोगों को पूर्व समझौते के अनुसार राहत नहीं मिली, तो जनता सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और NHAI ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और टोल प्रबंधन की होगी। उन्होंने यह भी मांग की कि स्थानीय लोगों के लिए बिना शुल्क के पास जारी किया जाए।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button