स्थानीय समाचार
Trending

पर्यावरण संरक्षण के साथ सीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदान

Views: 12
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

पर्यावरण संरक्षण के साथ सीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदान

लातेहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर 11 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से शुक्रवार को किनामाड़ कैंप में पौधरोपण और स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवानों ने पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा का संदेश दिया।

कमांडेंट रवि कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती अमूल्य कजूर, द्वितीय कमान अधिकारी  रतींद्र चरण मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी पितवास पंडा, द्वितीय कमान अधिकारी  अनिल कुमार, उप कमांडेंट  राजीव कुमार समेत अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पर्यावरण संरक्षण के साथ सीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदान

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए कैंप परिसर में सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। जवानों ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और उचित देखभाल का संकल्प भी लिया।

इसी क्रम में 11 बटालियन के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर कमांडेंट रवि कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ का प्रत्येक जवान आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा के लिए तत्पर रहता है। रक्तदान के माध्यम से समाज के प्रति मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी सेवा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मदद कर सकता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button