साहिबगंज पहुंचे हाइकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ भव्य स्वागत
Pakud News

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,
साहिबगंज :।झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार के साहिबगंज आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष प्रोटोकॉल के तहत तैयारियां की गयी थीं। उपायुक्त दीपक कुमार दूबे और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने न्यायाधीश का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सम्मान में पुलिस बल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
न्यायाधीश अखिल कुमार के सम्मान में पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक गरिमा और प्रशासनिक अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पुलिस जवानों ने पूरी तत्परता और अनुशासन का परिचय दिया।

न्यायिक-प्रशासनिक समन्वय की दिखी तस्वीर
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय की स्पष्ट झलक देखने को मिली। मौके पर जिले के वरीय न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने न्यायाधीश के आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए स्वागत किया।
![]()




