गढ़वागुमलास्थानीय समाचार
70 वर्षीय सुबजा बीबी की कुएं में डूबने से हुई मौत: जांच में जुटी पुलिस


प्रेम कुमार साहू ,
घाघरा:- थाना छेत्र के पतागाई निवासी सुबजा बीबी 70 वर्ष का शव घाघरा पुलिस ने शनिवार को कुँवा से बरामद किया। परिजनों ने बताया कि सुबजा बीबी शुकवार को अपराह्न तीन बजे घर से निकली थी। इसके बाद देर शाम तक घर नही आने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नही चल सका। शनिवार को सुबह पुनः परिजन खोजबीन में लग गए। तो घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुवें में सुबजा का शव तैरता दिखा। परिजनों ने बताया कि सुबजा का मानसिक स्थिति सामान्य नही था। घटना की सूचना घाघरा पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पहुच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
![]()




