गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

तीन नाबालिग बच्चों के साथ पत्नी लापता, पति ने घाघरा थाना में लगाई गुहार

Views: 137
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
तीन नाबालिग बच्चों के साथ पत्नी लापता, पति ने घाघरा थाना में लगाई गुहार

प्रेम कुमार साहू,

गुमला:-घाघरा थाना क्षेत्र के ढेढोली कठरटोली निवासी ललित साहू ने विगत 14 मार्च को थाने में आवेदन देकर अपने पत्नी गीतांजलि देवी एवम 16 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी व 12 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार विगत 12 मार्च से घर से लापता है जिसे खोज निकालने में मदद करने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाया है| अपने लिखित आवेदन में ललित ने कहा है कि विगत 12 मार्च लगभग 10:00 बजे सुबह तीनों नाश्ता करने के बाद घर से कुछ दूर तालाब में सभी नहाने के लिए जा रहे हैं कह कर कपड़ा लेकर निकले| और लगभग 12:00 बजे तक घर वापस नहीं लौटे, तो मैं और मेरे माता-पिता तालाब के पास जाकर देखा तो वहां उन लोगों का कपड़ा पड़ा था और कोई नहीं था अगल बगल के लोगों से बात करने पर प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वे लोग खेत की ओर से घाघरा की तरफ गए हैं इसके बाद फोन के माध्यम से सभी सगी-संबधिओ के यहां पता किया गया लेकिन वे चारो का कहीं कुछ पता नहीं चला जिससे हम सभी लोग काफी परेशान हैं मैंने कई बार अपने ससुराल वालों से भी पूछताछ किया लेकिन मेरी पत्नी और बच्चों का वहां भी कोई पता नहीं चला | इस बात को लेकर हम सभी परिवार के लोग काफी परेशान हैं इस बात को लेकर पीड़ित ललित ने घाघरा पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि मेरी पत्नी वह तीनों बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करते हुए इन्हें ढूंढ निकालने में मेरी मदद करें|

इस संबंध में दूरभाष पर थाना प्रभारी तरुण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा विगत 14 मार्च को आवेदन प्राप्त हुआ है उक्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिस जगह पर कपड़ा मिला था वहां खोजबीन किया लेकिन उनका कोई भी सुराग नहीं मिला| उन्होंने कहा इन चारों को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा खोजबीन का कार्य जारी है और बहुत जल्द इसमें सफलता भी मिलेगी|

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button